बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

आयशर वाहन की टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से…

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताते है कि घटना बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी के पास हुई। मृतक की पहचान नवीन पिता मुन्ना, (40) निवासी तेजाजी नगर के रूप में हुई है। नवीन पेशे से ड्राइवर थे और अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब वे सेज यूनिवर्सिटी के पास बायपास से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नवीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4