पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने पिछले तीन महीनों में पाकिस्तानी सेना की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, इन चौकियों को पूरी तरह तबाह करने के साथ वहां रखे हथियार भी लूट लिए गए हैं। इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी सामने आया है। इस फुटेज में बीएलए के लड़ाके पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा जमाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन पोस्टों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। विद्रोही गुट का कहना है कि यह सारी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



