मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, कहा- न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई…

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और 6 भारतीयों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। ईरान ने ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य की दक्षिणी लेन से गुजर रहे मोम्बासा और बाहिया नामक टैंकरों को निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई। ईरान के इस हमले को यूएई ने बेशर्म हमला बताया। उधर अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हमले किए और ईरान के न्यूक्लियर साइट उड़ाने की धमकी दी।

ईरान में 52 हजार हत्याएं

ट्रंप ने ईरानी सरकार पर अपने ही नागरिकों के खिलाफ क्रूर कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अब तक 52 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या की जा चुकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें