अमेरिका इस समय एक साथ तीन बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। टेक्सस में विनाशकारी बाढ़, 15 राज्यों में भयंकर जंगल की आग और कनाडा से आए धुएं ने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है।
देशभर में इस समय 68 बड़े जंगलों में आग लगी हुई है उधर टेक्सस के हिल कंट्री इलाके में बाढ़ का कहर जारी है। मंगलवार से अब तक कुछ इलाकों में 27 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है
इधर कनाडा के जंगलों से उठा धुआं अमेरिका के मिडवेस्ट, नॉर्थईस्ट और वॉशिंगटन डीसी तक फैल गया है। 10 करोड़ से ज्यादा लोग एयर क्वालिटी अलर्ट के दायरे में हैं। शिकागो की हवा दुनिया की दूसरी सबसे प्रदूषित हवा दर्ज की गई, जिसके बाद पार्क और समुद्र तट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



