मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, कई घायल, हमलावर भी ढेर

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में हमलावर ने एक कमर्शियल एरिया में लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों के मारे जाने…

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में हमलावर ने एक कमर्शियल एरिया में लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस बल ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की। हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर गोली लगने से मारा गया।

रेस्टोरेंट में विस्फोट, 3 की मौत, 21 घायल- मॉस्को के

कुद्रिंस्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट के पास जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ये धमाका एक होममेड बम के फटने से हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें