शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा
व्यापार

किसानों के बीमा घोटाले में सख्त कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक, भोपाल द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र से यह स्पष्ट होता है कि अल्पावधि कृषि त्रण प्राप्त करने वाले किसानों का निजी बीमा कंपनियों के माध्यम…

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक, भोपाल द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र से यह स्पष्ट होता है कि अल्पावधि कृषि त्रण प्राप्त करने वाले किसानों का निजी बीमा कंपनियों के माध्यम से बीमा कराने में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि जांच प्रतिवेदन में सामने आई है। जांच में रतलाम, देवास तथा इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया गया है तथा विभागीय जांच की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के किसान नेता बबलू जाधव एवं सहकारी यूनियन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास, उनके अधिकारों और उनकी मेहनत की कमाई के साथ किया गया गंभीर खिलवाड़ है। यदि किसानों की सहमति के बिना, निर्धारित टेंडर प्रक्रिया का पालन किए बिना तथा शासन की निर्धारित प्रीमियम दरों से अधिक दर पर निजी बीमा कराया गया है, तो इसकी निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जाधव और यादव ने कहा कि केवल नोटिस भेजने से काम नहीं चलेगा बल्कि पूरे प्रकरण की जांच कर किसानों के नुकसान की भरपाई भी तय की जाना होगी। यह जांच आर्थिक अपराध ब्यूरो और लोकायुक्त से कराई जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें