बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में आज सुबह मुहूर्त के हुए सौदे

श्री इंदौर कृषि उपज व्यापारी संघ के महामंत्री आनन्द गर्ग ने बताया कि दीपावली के बाद आज मंडी फिर से शुरू हुई और आज सुबह बड़ी संख्या में व्यापारी और किस…

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में आज सुबह मुहूर्त के हुए सौदे

श्री इंदौर कृषि उपज व्यापारी संघ के महामंत्री आनन्द गर्ग ने बताया कि दीपावली के बाद आज मंडी फिर से शुरू हुई और आज सुबह बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान पहुंचे और पहले महालक्ष्मीजी का पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती हुई और फिर नीलामी शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने भाग लिया। मुहूर्त में नीलामी के बाद मिलन समारोह आयोजित हुआ और अब समाचार लिखे जाने तक व्यापारी, किसान और आमंत्रितों के लिए भोजन का आयोजन लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी प्रांगण में किया जा रहा है। कार्यक्रम में नारायण गर्ग, आनन्द गर्ग, राजेश खंडेलवाल, प्रवीण गर्ग, पवन बड़जात्या, रवि सारडा, पंकज गोयल, गिरिराज खंडेलवाल, हितेश अग्रवाल, सनत गोधा, रॉबिन काला, पवन गुप्ता, रितेश गोधा, विनय अग्रवाल, सुलभ छाबड़ा, रितेश अग्रवाल, विजय बंसल, अवधेश गर्ग, ब्रजेश अग्रवाल, विकास गर्ग, नरेन्द्र जैन, नीलेश गर्ग, नितेश वेद, रूपेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद थे। छावनी अनाज मंडी से भी व्यापारी आज यहां मिलन में पहुंचे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 5