रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

आई रात सुहाग वाली…करवाचौथ की खरीददारी शुरू

थाली-चलनी, पूजन एवं श्रृंगार सामग्री, साड़ी की दुकानों पर भीड़ दिवाली की रौनक भी आने लगी नजर

आई रात सुहाग वाली…करवाचौथ की खरीददारी शुरू

करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। क्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं साड़ी, चूड़ी, आभूषण और साज- शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। मध्यक्षेत्र के बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है। करवाचौथ गुरुवार 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना के लिए किए जाने वाला निर्जला क्रत करवाचौथ ले लिए बाजारों में रौनक हैं। इस दिन सोलह शृंगार और पूजा का विशेष महत्व होता है। इसी को देखते हुए महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए नई साड़ी और सूट के साथ चूड़ियां, बिंदी, कंगन और आभूषण खरीद रही हैं। पूजा की थाली, करवा, छलनी और दीपक, चौथ माता का फोटो समेत अन्य पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ी है। कुछ महिलाएं पूजा की थाली को विशेष रूप से सजवा रही हैं। त्योहार के दिन नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। आज रविवार को भी राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में खरीददारों की भीड़ होगी। मारोठिया, सीतलामाता बाजार और सराफा में महिलाओं की भीड़ है। इसके अलावा बाजारों में दिवाली की खरीददारी भी शुरू हुई। फुटपाथ पर दिवाली के लिए दुकानें सज गई। बाजार आज रविवार को भी खुले है, वही शहर के अन्य बाजार, मॉल में भी भीड़ है। करवे 30 रुपए से 80 रुपए तक उपलब्ध। वहीं चलनी 80 रु. से लेकर 150 रु. की है। डिजाइनदार सामग्री भी मिल रही है, जो महंगी रहती है। मेहंदी और सजने के लिए बुकिंग करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं विशेष तैयारी करती हैं। 27 और 28 अक्टूबर को मेहंदी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। महिलाएं हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनवाने के लिए पहले ही बुकिंग की हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाएं पहले से बुकिंग करा रही हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ पार्लरों में सजावट और मेकअप पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

Shoppers buying Karwa Chauth thali and puja material in Indore
Karwa Chauth and Diwali decorative items at Indore street market
Crowd at Indore market shopping for Karwa Chauth

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5