रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

11 महीने में सोना 70 हजार और चांदी 2.70 लाख सस्ती हुई

एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती; रिकॉर्ड हाई से 11 महीने में सोना 70 हजार और चांदी 2.70 लाख रुपए टूटी।

11 महीने में सोना 70 हजार और चांदी 2.70 लाख सस्ती हुई

(एजेंसी)। हफ्तेभर में सोना 10 हजार रुपए और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हुई है। अगर रिकॉर्ड हाई लेवल के हिसाब से देखा जाए तो पिछले 11 महीने में सोना 70 हजार रुपए और चांदी 2.70 लाख रुपए सस्ती हुई है। जनवरी में सोना 1.93 लाख रुपए तक पहुंच गया था, जो अब 1.23 लाख रुपए रह गया। इसी तरह जनवरी में चांदी 4.20 लाख रुपए थी, जो अब 1.50 लाख रुपए पर आ गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें