भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, सतीश मकवाना ने महू कृषि उपज मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए शेडों पर व्यापारियों का कब्जा है, जहां कई दिनों से फसल खरीदकर स्टॉक की जा रही है। वहीं आदर्श मंडी का दर्जा रखने वाली महू मंडी में सामुदायिक शौचालय किसानों की पहुंच से बेहद दूर बना दिया गया है और वहां इतनी गंदगी है कि खड़ा होना भी मुश्किल है। बबलू जाधव ने कहा कि अगर व्यापारियों के कब्जे किसानों के शेड से नहीं हटे, मंडी में गंदगी ठीक नहीं हुई, व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान एवं मजदूर सेना उग्र आन्दोलन करेगी। अवैध अतिक्रमण भी हटाने की मांग की गई है, मंडी अधिकारी और पदाधिकारियों पर भी सवाल बबलू जाधव ने उठाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



