नगर निगम का विद्युत विभाग आगे होकर संज्ञान भी नहीं लेता है। कई बार पार्षद की शिकायत पर भी अनदेखी विद्युत विभाग द्वारा इसलिए की जाती है कि कहा जाता है कि उनके पास लाइट नहीं है। विधानसभा 4 वार्ड 69 के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को मिलाने वाले बजाजखाना चौक में भी चौतरफा व्यापारियों की दुकानें है और इस बजाजखाना में रात को चौपाटी भी लगती है और सराफा जाने वाले लोग वाहन पार्किंग भी बजाजखाना में करते हैं। यह क्षेत्र रात 1 बजे तक आबाद रहता है और यहां के व्यापारियों का कहना है कि 6 माह से हाई मास्ट वाली स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है, जिसे चालू कराने की कोशिश दीपावली के पहले भी व्यापारियों ने खूब की थी, कई बार नगर निगम के विद्युत विभाग को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। यहां बजाजखाना में पार्किंग स्थल भी है, सुलभ शोचालय भी है और मरण से लेकर परण तक के सामान की दुकान भी यहां है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



