रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हाट बाजार में सजेगा सात दिनों तक बाजार

जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का संगम, केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद करेंगे शुभारम्भ

भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित द्वारा 23 से 29 नवम्बर तक ग्रामीण हाट में सात दिवसीय राज्य स्तरीय ‘आदि बाजार’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकार एवं उद्यमी अपने पारंपरिक एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। आदि बाजार का शुभारंभ 23 नवम्बर को अपराह्न 4 बजे होगा। पहली बार सात दिनों तक जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम दिखेगा और बाजार सजेगा। जनजातीय शिल्पकारों के 30 स्टॉल लगेंगे। केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और सांसद शंकर लालवानी शुभारम्भ करेंगे। यह आयोजन शिल्पकारों एवं उत्पादक समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और सीधे विक्रय के लिए प्रभावी विपणन मंच उपलब्ध कराएगा। महेश्वरी-चंदेरी वस्त्र, बाघ प्रिंट, डोकरा शिल्प, बाँस उत्पाद और जनजातीय चित्रकलाओं की दिखेगी विविधता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिल्प निर्माण का प्रत्यक्ष प्रदर्शन होगा। आठ राज्यों और पूर्वोत्तर की जनजातीय कला का संगम होगा। आयोजन में जनजातीय परंपराएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लाइव शिल्प प्रदर्शन से जीवंत होंगी प्रस्तुति। शिल्प निर्माण का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे आगंतुकों को जनजातीय शिल्पकारों की कार्यशैली, उनकी कलात्मक दक्षता और पारंपरिक निर्माण प्रक्रियाओं को करीब से देखने-समझने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 10