शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

बंगाली समाज ने निकाला चल समारोह

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति सराफा द्वारा सराफा से बडा गणपति पिलियाखाल तक बडी संख्या में महिलाओं और बंगाली समाजजनों की मौजूदगी में श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत चल…

बंगाली समाज ने निकाला चल समारोह

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति सराफा द्वारा सराफा से बडा गणपति पिलियाखाल तक बडी संख्या में महिलाओं और बंगाली समाजजनों की मौजूदगी में श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत चल समारोह निकाला गया। महिलाओं ने यात्रा में शंख बजाए। महिलाएं सफेद साडी में और पुरुष लाल वस्त्रा में मौजूद रहे। विश्वजीत सामई, देवदास देवप्रधान, प्रशांत खामरोई, मुकुन्दं पाकिरा, अविजीत माईति, प्रवीर सामई, जगन्नाथ हाजरा, श्यामल सानकी, दीपक सामई, विश्वजीत बक्शी, सुकुमार सानकी, विजय माजी, सुजित सामई, संजय घोड़ई, चिन्मय दास, दिलीप मंडल, काशीनाथ घोष और सराफा एसोसिएशन के अजय लाहोटी, बसंत सोनी एवं सराफा थाना टीआई राजकुमार लिटोरिया भी मौजूद थे। चल समारोह के बाद भोजन का आयोजन किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7