रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
6.5 करोड़ से बनेंगे 3 इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, चंदन नगर, रसोमा और रिंग रोड पर होंगे गरीबों के नाम की भैंसें दूसरों के घर बंधी मिलीं! डेयरी प्लस योजना में गड़बड़ी का आरोप केमिकल वेस्ट का पानी खुले में छोड़ रहे 4 उद्योगों पर 3.60 लाख का जुर्माना नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर, एनवीडीए की मंजूरी, गर्मी में पश्चिमी इंदौर को राहत जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 150 प्रत्याशियों ने मंच से दिया परिचय, आज भी जारी मां तुलजा भवानी और महालक्ष्मी की पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे, आज निकलेगी दत्तात्रेय की पालकी नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर: 20 हजार से ज्यादा धावक उतरे, सीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ ‘अभिलाषा अभियान’ के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर कैफे, 5 दुकानें और हॉस्टल किचन सील महासती डॉ. कुमुदलता को मिली ‘मालव चंद्रिका’ की उपाधि, अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे
इंदौर

गरीबों के नाम की भैंसें दूसरों के घर बंधी मिलीं! डेयरी प्लस योजना में गड़बड़ी का आरोप

शिकायत के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं, संगठन ने भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में इंदौर जिले के चारों विकासखंडों में गंभीर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ) के अध्यक्ष बबलू जाधव ने सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी एवं हितग्राहियों के घर-घर जाकर किए गए सत्यापन के आधार पर पशुपालन विभाग के उपसंचालक को लिखित शिकायत सौंपकर जाँच की मांग की है। बबलू जाधव ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों के नाम पर भैंसें खरीदी जाना दर्शाया गया, लेकिन कई मामलों में भैंसें वास्तविक हितग्राहियों के घरों के बजाय अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के घरों पर बंधी होने की जानकारी मिली है। कई हितग्राहियों के घर भैंसें नहीं मिलीं। इसके अलावा मोबाइल नंबरों में कथित हेरफेर एवं एक ही परिवार में दो-दो लोगों को लाभ देने के मामलों की भी जाँच जरूरी है। शिकायत के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जाधव ने कहा कि उपसंचालक पशुपालन विभाग इंदौर को शिकायत सौंपे एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। विभाग की चुप्पी से आशंका उत्पन्न हो रही है कि कहीं मामले को दबाने और जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि चारों विकासखंडों के सभी हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर पशुओं की खरीद, भुगतान, बीमा, टैगिंग एवं मोबाइल नंबरों के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, सरकारी राशि का जो दुरुपयोग हुआ है उसे भी संबंधित से वसूली जाए। शीघ्र जांच और कार्रवाई नहीं होने पर बबलू जाधव ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 4