गेंदों का सामना करते हुए 65 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। एक पारी से किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचा दिया और 4 नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
कार्डिफ में खेली गई पारी के बाद विराट कोहली के नाम अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 14 बार 50 स्कोर दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स ने भी यही कारनामा किया था। इस सूची में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा 15 बार 50 स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली अब विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले संगकारा ने 149 वनडे पारियों में 5518 रन बनाए थे। विराट 126 पारियों में 5519 रनों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं। रिकी पोंटिंग (5090), सचिन तेंदुलकर (5065) और एमएस धोनी (4520) टॉप-5 में शामिल हैं। विराट कोहली ने बतौर भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ इस मामले में सबसे आगे थे। उन्होंने 2645 रन बनाए थे। जबकि कोहली दूसरे वनडे में 2646 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए। सचिन तेंदुलकर 2626 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप-5 में रोहित शर्मा और सौरव गांगुली भी शामिल हैं।
विराट कोहली इंग्लैंड के सामने भारत की ओर से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उनके नाम अब 33 फिफ्टी हो गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




