लंदन। विश्व नंबर 1 जानिक सिनर ने विंबलडन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताया और कहा कि प्रेंच ओपन में मिली निराशा के बाद महीनों की कड़ी मेहनत के बाद यह जीत हासिल हुई है।
पुरुष एकल फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराने के बाद मैच के बाद की प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान बोलते हुए, सिनर ने कहा कि प्रत्येक ग्रैंड स्लैम का अपना महत्व होता है।
मुझे लगता है कि हर ग्रैंड स्लैम अलग होता है। अलग कहानी, अलग माहौल, टूर्नामेंट से पहले अलग भावनाएं। मेरे लिए यह ग्रैंड स्लैम बहुत मायने रखता है क्योंकि पेरिस के बाद यह एक कठिन टूर्नामेंट था। पिछले साल भी काफी मुश्किल था। इतालवी खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने ग्रास-कोर्ट मेजर के लिए तैयारी करने में व्यापक मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा, हमने मोनाको में बहुत मेहनत की, बेहद लंबे दिन। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने अपना काफी समय और सब कुछ कुर्बान किया। यह उपलब्धि मेरे लिए बहुत मायने रखती है। सिनर ने उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि जर्मन खिलाड़ी के लगातार बेहतर प्रदर्शन से उन्हें अपने मानकों को ऊंचा उठाने की प्रेरणा मिलती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




