मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रस्तुति से प्रतिभा

जीवार्थ फाउंडेशन, के ‘सलामी 2026’ में गूंजा देशभक्ति का ज़ज्बा, शहीद परिवारों का लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में हुआ विशेष सम्मान। इंदौर के 60 विद्यालयों के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने सहभागिता…

जीवार्थ फाउंडेशन, के ‘सलामी 2026’ में गूंजा देशभक्ति का ज़ज्बा, शहीद परिवारों का लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में हुआ विशेष सम्मान। इंदौर के 60 विद्यालयों के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अंतर-विद्यालय देशभक्ति गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा और भावना मजबूत करना था। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ. जनक पलटा, डॉ. पी. के. भट्ट, कर्नल एन. के. माथुर, सी. के. कार्तिक, एनी पाउलोस उपस्थित रहे। स्तुति भट्ट, युमय भट्ट, अक्षज तंवर, विधि प्रधान, रुद्रेश पाठक, समीक्षा भट्ट, अंकुर तंवर, पलक मोटवानी ने मंच सम्भाला और संचालित भी किया। फाउंडेशन के पंकज भट्ट ने अतिथियों और देशभक्तों के परिवार का सम्मान किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों को साधुवाद भी दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें