बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राज्य जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हैप्पी वांडरर्स इंदौर का दोहरा खिताब

इंदौर। देवास में आयोजित 45वीं राज्य जूनियर खो-खो चैंपियनशिप 2026 में हैप्पी वांडरर्स इंदौर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल…

राज्य जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हैप्पी वांडरर्स इंदौर का दोहरा खिताब

देवास में आयोजित 45वीं राज्य जूनियर खो-खो चैंपियनशिप 2026 में हैप्पी वांडरर्स इंदौर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की 20 बालक – बालिका की टीमों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में इंदौर की टीमों ने शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट रणनीति का परिचय देते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।

राज्य जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हैप्पी वांडरर्स इंदौर का दोहरा खिताब

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में हैप्पी वांडरर्स इंदौर और श्योपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें हैप्पी वांडरर्स इंदौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-8 के अंतर से जीत दर्ज कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम की खिलाड़ी परी जारिया को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया।

बालक वर्ग में भी हैप्पी वांडरर्स इंदौर का दबदबा कायम रहा। सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मुकाबला रामबाग अमेचर क्लब एवं ग्वालियर जिला के बीच खेला गया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हैप्पी वांडरर्स इंदौर का सामना देवास जिले से हुआ। हैप्पी वांडरर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और खिताब अपने नाम किया। रामबाग एमेच्योर क्लब उपविजेता रहा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 10