मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

सरयू पारिण ब्राह्मण समाज करेगा कल तुलसीदास जयंती पर महोत्सव

सरयू पारिण ब्राह्मण समाज द्वारा कल 19 अगस्त की शाम 6 बजे से संतोष सभागृह रानी सती गेट पर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा संगठन को इस महोत्सव की जिम्मेदारी…

सरयू पारिण ब्राह्मण समाज द्वारा कल 19 अगस्त की शाम 6 बजे से संतोष सभागृह रानी सती गेट पर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा संगठन को इस महोत्सव की जिम्मेदारी समाज ने दी है। समाज के बच्चों के रामचरितमानस के पात्रों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। रामचरित मानस और तुलसीदासजी पर भी प्रकाश डाला जाएगा। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। अनूप शुक्ला, निर्मल दुबे, पंकज पाण्डे, अवधनारायण शुक्ला, अजय त्रिपाठी, गौतम तिवारी, रश्मि तिवारी आयोजन से जुड़े हैं। सत्यनारायण सत्तन, प्रो. राजीव शर्मा विशेष उद्बोधन देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें