संस्था सृजन के कमलेश खंडेलवाल, तनुजा खंडेलवाल ने सागर ज्यूस के समीप गोराकुण्ड पर बड़ी मटकी फोड़ का आयोजन किया। इंदौर के अलावा बाहर से भी टीमें आई थी और इन टीमों ने बड़ा पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने की कोशिश की। कई बार गोविंदा आला रे के जयकारों के बीच पिरामिड डगमगाया, तो मटकी फोड़ने वाले गिर पड़े, तो कुछ डगमगाए, लेकिन मजबूती से खड़े रहे, फिर ऊपर जाकर असफल हुए, मटकी फोड़ने वालों को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में प्रतियोगिता देखने के लिए लोग मौजूद रहे। कई राजनेता, सामाजिक पदाधिकारी भी बतौर अतिथि पहुंचे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




