इंदौर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित गरखड़ा स्टेडियम में 18 से 23 जुलाई तक आयोजित 'नेशनल मास्टर्स इक्विप्ड एवं क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन छत्रपति संभाजी महाराज डिस्ट्रिक्ट पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था। मध्य प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के कमल नंदवाना एवं शिव प्रसाद कुरे ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिला इक्विप्ड मास्टर्स-2 टीम ने चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि पुरुष इक्विप्ड मास्टर्स-3 वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह क्लासिक टीम चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश ने मास्टर्स-2 और मास्टर्स-3 दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इस तरह मध्य प्रदेश की टीम ने कुल 4 टीम चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किए।
मीना शर्मा ने कुल 411.5 किग्रा सर्वाधिक वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया और महिला वर्ग में 'बेस्ट लिफ्टर' का खिताब जीता। वहीं एस. तेंदुले ने पुरुष वर्ग में कुल 627 किग्रा वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया और 'बेस्ट लिफ्टर' चुने गए। वहीं एस. जी. पांडे ने कुल 492.5 किग्रा वजन उठाकर पुरुष वर्ग में फर्स्ट रनरअप रहे। महिला वर्ग में मीना शर्मा, चित्रा नाईडू प्रथम रही, वहीं द्वितीय स्थान पर पूजा मालवीय, चंदन त्रिपाठी, पूजा कुमारी रहा। सुषमा वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष वर्ग में एस. तेंदुले, एस. जी. पांडे, प्रेमनारायण पांडे, सुरेंद्र सिंह राठौर, गुलरेज खान प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान सुरेंद्र कुमार पटेल, चंदन सिंह चौधरी, अभिषेक बघेल, शैलेंद्र एडवीन ने हासिल अशोक दुबे, अविनाश दुबे रहे।
पॉवरलिफ्टर एवं राष्ट्रीय क्लास-1 निर्णायक संजीव राजदान एवं सीमा वर्मा को प्रतियोगिता का 'बेस्ट लिफ्टर' चुना गया। निर्णायक के रूप में संजीव राजदान, मीरा राजदान, उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र बिर्हाडे, सीमा वर्मा और रेखा अग्रवाल ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। किया। तृतीय
स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




