श्री रणजीत महिला मंडल ने कल सावन मास में फुहार मेले का आयोजन कर बच्चों के बीच फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रही उषा सागरमल खटोड़ एवं सचिव निशा भूतड़ा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ममता काकाणी विजेता रही जिनका सम्मान किया गया। नए अध्यक्ष के रूप रेखा अनिल काकाणी, सचिव के रूप में प्रतिभा ने शपथ ली। आभार प्रतिभा राठी ने माना। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा रणजीत के भक्त और समाजसेवी सागरमल खटोड़, उषा खटोड़, निशा भूतड़ा, रेखा काकाणी, प्रतिभा राठी ने किया। कार्यक्रम के अतिथि प्रकाश शारदा अजमेरा का स्वागत भी किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




