मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

प्रदुमन सिंह राठौड़ और शिखा चौहान का भारतीय दल में चयन

इंदौर। शहर के लिए यह गौरव का क्षण है कि प्रदुमन सिंह राठौड़ और शिखा चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर एशियन गेम्स 2026…

इंदौर। शहर के लिए यह गौरव का क्षण है कि प्रदुमन सिंह राठौड़ और शिखा चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारत के 492 खिलाड़ियों को 35 खेलों में भागीदारी की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें कायाकिंग और केनोइंग के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

कैनो सलालम बेहद तकनीकी, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक खेल है। इस वर्ग में भारत की ओर से केवल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें इंदौर के युवा खिलाड़ी प्रदुमन सिंह राठौड़ भी शामिल हैं।

कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर प्रदुमन ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वे कैनो सलालम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं।

तरण पुष्कर से शुरू हुआ सफर-

प्रदुमन सिंह राठौड़ और शिखा चौहान ने इंदौर में लक्ष्मण सिंह चौहान के नाम पर स्थित तरण पुष्कर में अभ्यास करते हुए अपने खेल की बुनियाद मजबूत की। स्थानीय स्तर से शुरू हुआ यह सफर आज एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है। प्रदुमन वर्तमान में जर्मनी के ऑग्सबर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ऑग्सबर्ग कैनो सलालम के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। वहां वे पूर्व ओलंपिक चैंपियन के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। प्रदुमन की इस उपलब्धि के पीछे उनके भारतीय प्रशिक्षक भोपाल के कुलदीप कीर की वर्षों की अथक मेहनत और निरंतर प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें