सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

ऑस्ट्रेलिया टीम में भी बड़े बदलाव, वर्ल्ड कप दिलाने वाले खिलाड़ी को किया बाहर

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अप्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया…

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अप्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के हालिया दौरों पर वनडे में लाबुशेन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 55 रनों की पारी जरूर खेली थी लेकिन वह अपनी जगह बचाने में नाकाम रहे। टीम में ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की वापसी के चलते सेलेक्टर्स के पास लाबुशेन को नजरअंदाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। वनडे टीम से बाहर होने के बाद अब लाबुशेन के टेस्ट करियर पर भी तलवार लटकती दिख रही है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अप्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिलती है या नहीं। दूसरी तरफ, सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर जोएल डेविस को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ओली पीक भी अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। साल 2027 में दक्षिण अप्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से इन दोनों दौरों के कुल 6 मुकाबलों को बेहद अहम माना जा रहा है। टीम की कमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जिम्बाब्वे दौरे पर मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे जबकि नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस दक्षिण अप्रीका दौरे से टीम से जुड़ेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें