इंदौर। इंदौर में कराते खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपन कराते चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ट्रेजर आइलैंड मॉल, व्ह़िजी विंग्स एवं वॉरियर्स जर्नी डोजो, (इंदौर) द्वारा किया जा रहा है। चैंपियनशिप 4 सितंबर को ट्रेजर आइलैंड मॉल, एमजी रोड, इंदौर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। देशभर से खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता स्टेट हेड हरिओम परमार एवं करण साहू और व्ह़िजी विंग्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीयन शुरू हो चुके है अधिक जानकारी के लिए करण साहू एवं डॉ. अंशुल जैन से संपर्क किया जा सकता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




