गयाना। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर कर लिया है। 2 मैचों के बाद सीरीज की स्कोरलाइन 1-1 है। अब सीरीज के 3 मैच बाकी हैं, जो अपने आप में एक सीरीज की तरह है। आमतौर पर इन दिनों 3 मैचों वाली सीरीज ही खेली जाती है। ऐसे में आने वाले 3 मैच अपने आप में इस सीरीज को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे। अगर आप दूसरे मैच को देखें तो न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का ही टारगेट था, लेकिन उसे हासिल करने में भी पसीने छूट गए थे।
मैच की बात करें तो गयाना में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 138 रनों पर ढेर हो गई थी। हैरानी की बात यह रही कि कैरेबियाई टीम को शुरुआत अच्छी मिली थी। 63 रन पर पहला विकेट 11वें ओवर में गिरा था। वनडे क्रिकेट के हिसाब से यह अच्छा स्कोर कहा जा सकता था, लेकिन इसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ शुरू हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम हवा की तरह उड़ गई। 36 ओवर में टीम ने 138 रन पर सभी विकेट खो दिए। जॉन कैम्पबेल ने 41 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने 24 रनों की पारी खेली। 18-18 रन अकीम अगस्ते और कीसी कार्टी ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं, गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से 5 विकेट जयडेन लेनोक्स ने चटकाए और 2-2 विकेट कप्तान मिचेल सैंटनर और स्पिनर माइकल ब्रेसवेल को मिले। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए भी यह 140 रनों से कम की चेज आसान नहीं रही। कीवी टीम जब 139 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्हें यह लक्ष्य बेहद आसान लगा होगा, लेकिन फिर भी 5 विकेट वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने चटका दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




