मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मि. म.प्र.बॉडी बिल्डिंग मेंस फिजिक चैंपियनशिप कल

इंदौर। म.प्र. बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 22 अगस्त को मि. म.प्र.बॉडी बिल्डिंग एवं मेंन फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित की जा रही है। इस…

इंदौर। म.प्र. बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 22 अगस्त को मि. म.प्र.बॉडी बिल्डिंग एवं मेंन फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जूनियर 25 वर्ष तक, सीनियर, मास्टर, हैंडीकैप एवं बरमूडा, डेनिम जींस की जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के बॉडीबिल्डिंग के वेट निम्नानुसार रहेंगे। प्रतियोगिता 55 किग्रा, 60किग्रा, 65किग्रा, 70किग्रा, 75किग्रा, 80किग्रा, 85किग्रा, 90 किग्रा में मेन फिजिक के अंदर 170 सेंटीमीटर 170 के ऊपर रहेगा। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी। प्रतियोगिता सुबह 8 – 12 बजे तक वजन और हाइट होगा। 1बजे से प्रीजजिंग और शाम 5 बजे से फाइनल एवं पुरस्कार वितरण।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें