लियो क्लब ऑफ इन्दौर द्वारा बोर्ड गेम टेबल से निकलकर असल जिंदगी में उतरे इसके लिए लियोपोली-मोनोपोली का आयोजन किया। जिसमें मल्टीप्ले डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्षेत्रों से थद सदस्यों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक मोनोपाली बोर्ड को एक वास्तविक, विशाल खेल के मैदान में बदल दिया गया, जहाँ प्रतिभागी स्वयं खेल के मोहरे बने। विशाल बोर्ड पर चलते हुए उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी, संसाधनों का प्रबंधन किया, सौदे किए और रणनीतिक निर्णय लिए। अधिक से अधिक सदस्यों को मोनोपोली के अनुभव से जोड़ने के लिए रिले चैलेंजेस को खेल का अभिन्न हिस्सा बनाया गया। छह टीमों में 10–12 सदस्य थे, जिन्होंने कई राउंड में आईक्यू और रणनीति, शारीरिक चुनौतियों और यहाँ तक कि स्विमिंग पूल आधारित टास्क में हिस्सा लिया। इन चुनौतियों का प्रदर्शन सीधे मोनोपोली के परिणाम में जुड़ता था, जिससे अधिक से अधिक सदस्यों की भूमिका टीम की यात्रा तय करने में रही। यह आयोजन मल्टीप्ले डिस्ट्रिक्ट से आए थदे के लिए फेलोशिप, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच भी बना। ब्लिस वेलनेस गिफ्टिंग का सहयोग किया। इस स्पोर्ट्स इवेंट को निशांत दीवज, अवनी कोठारी का विशेष सहयोग मिला। लियो क्लब ऑफ इन्दौर ने रणनीति, शारीरिक चुनौतियों और फेलोशिप को एक साथ जोड़ते हुए एक अनोखा अनुभव तैयार किया।
अतिरिक्त
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




