उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, म.प्र. शासन, संस्कृति विभाग द्वारा गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 15 सितम्बर, तक आयोजित किया जाएगा। प्रकाशसिंह ठाकुर ने बताया कि इन्दौर सम्भाग का आयोजन 10 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से शासकीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष में होगी। प्रतिभागियों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितम्बर शाम 5 बजे तक है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




