मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

क्लीन स्वीप के बाद कप्तान श्रेयस का छलका दर्द, कहा हमसे कई गलतियां हुई

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में मिली करारी शिकस्त और सीरीज को 4-0 से गंवाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा…

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में मिली करारी शिकस्त और सीरीज को 4-0 से गंवाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। मैच के बाद भावुक नजर आ रहे कप्तान ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि इस पूरे दौरे पर भारतीय टीम परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और सही रणनीति अपनाने में पूरी तरह नाकाम रही। अय्यर ने कहा कि इस सीरीज से टीम के लिए सीखने को बहुत कुछ है। साउथैम्पटन की पिच इस दौरे की अब तक की सबसे बेहतरीन पिच थी, जिसे देखते हुए हमारे बल्लेबाजों ने आज एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण अपनाया था, लेकिन अंत में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा। एक पेशेवर टीम के रूप में हमें विदेशी दौरों पर मैदान के आयामों और बदलती परिस्थितियों को जल्दी समझकर खुद को ढालना होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच का पासा पलटने वाले मुख्य कारणों में खराब फील्डिंग और छूटे हुए कैचों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'इस पिच पर जहां बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद मिल रही थी, वहां हमारे गेंदबाजों को अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को छकाना चाहिए था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें