सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

खंडेलवाल ग्रुप ने कराई जुबानी जंग प्रतियोगिता

खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप द्वारा इंदौर में 'जुबानी जंग' नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह टीमों के बीच तीन राउंड में हुए इस मुकाबले में प्रतिभागियों ने तर्क, हास्य, हाजिरजवाबी…

खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप द्वारा इंदौर में 'जुबानी जंग' नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह टीमों के बीच तीन राउंड में हुए इस मुकाबले में प्रतिभागियों ने तर्क, हास्य, हाजिरजवाबी और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की खासियत इसका रोचक फॉर्मेट रहा। हर राउंड में सस्पेंस और उत्सुकता बनाए रखी गई। पहले दो राउंड के विषय टीमों को पहले से उपलब्ध कराए गए थे, जिससे वे तैयारी के साथ मुकाबले में उतरे, जबकि तीसरे राउंड में टीमों को ऑन-द-स्पॉट सरप्राइज विषय दिए गए। इस राउंड में प्रतिभागियों की तत्काल सोच, तर्क और हाजिरजवाबी की वास्तविक परीक्षा हुई। प्रतियोगिता में एआई-दोस्त या दुश्मन, ऑनलाइन शॉपिंग बनाम ऑफलाइन शॉपिंग, कॉरपोरेट जॉब या फैमिली बिजनेस, अक्ल या शक्ल, शह तथा शादी जिंदगी आसान बनाती है या तकलीफदायक जैसे रोचक विषयों पर टीमों ने एक-दूसरे के सामने अपने तर्क रखे। तार्किक दलीलों के साथ हास्य और चुटीले अंदाज ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। हितेश-शीतल खंडेलवाल, मनीष-रीना वैद, अंकुर-रीना खंडेलवाल, अमित- आकांक्षा, आलोक-मेघना खंडेलवाल, अतुल- शालिनी खंडेलवाल,सुबोध खंडेलवाल मौजूद थे। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें