मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

खंडेलवाल की बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी, जन्माष्टमी पर विजेता को मिलेगा 51 हजार का इनाम

संस्था सृजन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता बड़े रूप में इस वर्ष भी आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को म.प्र. का सबसे बड़ा मटकी फोड़ आयोजन…

संस्था सृजन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता बड़े रूप में इस वर्ष भी आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को म.प्र. का सबसे बड़ा मटकी फोड़ आयोजन माना जाता है। कमलेश खंडेलवाल,तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को सागर ज्यूस के सामने गोराकुंड पर आयोजन का 21वां वर्ष है। खंडेलवाल ने बताया कि इस आयोजन के लिये शहर की 16 टीमो ने आयोजन में आने की स्वीकृति दे दी, इसके लिये मुंबई, पुणे, देवास, महू, धार, राऊ, देपालपुर, बेटमा की टीमो को आने के लिये निमंत्रण दिये गए है इस आयोजन के लिये युवाओ की टोलियों को भी बेसब्री से इंत़जार है। विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हजारों लोग आयोजन में शामिल होंगे। मंत्री, विधायक, सांसद, भाजपा पदाधिकारियों के अलावा साधु-संत, गणमान्य नागरिक सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें