बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जूनियर राज्य बालक एवं बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में इंदौर दोनों वर्गों में चैंपियन

इंदौर। बैतूल जिला सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुल्ताई में आयोजित जूनियर राज्य बालक एवं बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का समापन मुल्ताई के हाई स्कूल मैदान…

जूनियर राज्य बालक एवं बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में इंदौर दोनों वर्गों में चैंपियन

बैतूल जिला सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुल्ताई में आयोजित जूनियर राज्य बालक एवं बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का समापन मुल्ताई के हाई स्कूल मैदान में हुआ। जिसमें इंदौर जिला के बालक टीम एवं बालिका टीम ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के मुकाबले में इंदौर ने नीमच को 5-0 से हराया, देवास को 3-2 से हराया, उज्जैन को 8-2 से हराया, और फाइनल मुकाबले में इंदौर ने बैतूल को 10-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

स्पर्धा में बालक वर्ग में कीर्तन गौड को बेस्ट पिचर एवं बालिका वर्ग में तनिषा गौड को बेस्ट कैचर से सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग के मुकाबले में इंदौर ने ग्वालियर को 8-0 से हराया, उज्जैन को 5-0 से हराया, मुरैना को 8-2 से हराया, फाइनल मुकाबले में इंदौर ने बैतूल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस अवसर पर डॉ प्रवीण अनावकर, राकेश मिश्रा, राजकुमार सहगल, चंद्रकांत संगोले, समीर गुप्ते, प्रदीप नरूलकर, विनोद रूनवाल, सविता पारखे, प्रवीण दवे, सुबोध चौरसिया, राहुल ठाकुर, विक्रांत आखरे, रवि सिंह चौहान, सोहेल खान ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 10