मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौर में सजेगा बिलियर्ड्स-स्नूकर का मंच, 40वीं एमपी स्टेट चैंपियनशिप 20 जुलाई से

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 से 29 जुलाई तक 40वीं…

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 से 29 जुलाई तक 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर एवं बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के दिग्गज और उभरते खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के चेयरमैन भोलू मेहता ने बताया कि इस चैंपियनशिप के सभी मुकाबले नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी पर खेले जाएंगे। एकेडमी में टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय टेबल और सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक 17 जुलाई तक सुजीत गेहलोत से संपर्क कर सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें