बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

टेस्ट मैच देखने के लिए इतनी बजे उठना पड़ेगा

नई दिल्ली। टी20 और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने इस दौरे के सबसे कठिन और आखिरी पड़ाव यानी टेस्ट सीरीज के…

नई दिल्ली। टी20 और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने इस दौरे के सबसे कठिन और आखिरी पड़ाव यानी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है।

रविवार को माउंट माउंगानुई में 22 रनों की रोमांचक जीत के साथ वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाने के बाद, अब शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 19 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम का सामना करेगी।

हालांकि, इस हाई- वोल्टेज टेस्ट सीरीज का लाइव रोमांच देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को अपनी मीठी नींद कुर्बान करनी होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के समय के अनुसार यह मुकाबला भारत में बेहद तड़के सुबह शुरू होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गुरुवार, 19 से 23 नवंबर तक वेलिंग्टन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के मुताबिक यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके चलते भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 3:30 बजे शुरू हो जाएगा। यानी अगर भारतीय फैंस पहले सेशन और सुबह की स्विंग होती गेंदों का रोमांच लाइव देखना चाहते हैं, तो उन्हें कड़ाके की ठंड में तड़के 3:30 बजे का अलार्म लगाकर उठना होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 10