संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण के तत्वावधान में द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर और धार के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर जिले की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया व प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं खरगोन जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ हरदीपसिंह रूपल, राहुल बिछोतिया, अमन पटेल, लीग चरण से लेकर सेमीफाइनल तक टीम की इस शानदार सफलता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और शुभम भगत, हर्षित घेंघट उपस्थित रहे।
न्यूयॉर्क। गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस पांच साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। फ्लोरिडा की मार्टिन काउंटी सर्किट कोर्ट में डीयूआई मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। वुड्स ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का स्वीकार किया। उन्हें 1500 डॉलर यानी करीब 1.3 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। अदालत ने उन्हें केयरलेस ड्राइविंग का भी दोषी पाया। जज डैरेन स्टील ने वुड्स से कहा कि लाइसेंस सस्पेंड करने का फैसला लोगों की सुरक्ष की वजह से लिया गया है। जज ने चेतावनी दी कि अगर टाइगर वुड्स ने किसी भी वजह से गाड़ी चलाई तो उन्हें तुरंत जेल भेजा जा सकता है। 50 साल के वुड्स अपनी गर्लप्रेंड वैनेसा ट्रंप और वकील डग डंकन के साथ अदालत पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा और बाद में पत्रकारों से भी बात किए बिना कोर्ट से चले गए। वुड्स को 27 मार्च को अUघ् के शक में गिरफ्तार किया गया था। जब कोई व्यक्ति शराब, ड्रग्स या अन्य कोई नशीला पदार्थ लेकर गाड़ी चलाता है तो उसे कानूनी भाषा में DUI कहा जाता है। टाइगर वुड्स की एसयूवी ट्रक से खींचे जा रहे ट्रेलर से टकराई थी, जिसके बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, वुड्स ने बताया था कि वह अपने फोन को देख रहे थे और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। इसी वजह से उनकी नजर धीमे हो रहे ट्रक पर नहीं पड़ी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




