बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी: सीएम डॉ. यादव

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।…

खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। किसी भी खेल की अकादमी स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता होने पर राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

प्रदेश में प्रत्येक खेल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल इंदौर में भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 के शुभारंभ समारोह में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के 100 वर्ष पूरे होना ऐतिहासिक उपलब्धि का अवसर है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर महासंघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों तथा मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ को उन्होंने बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि तीन दिनों के भीतर प्रदेश में दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इंदौर में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 10