मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

एक चिट्ठी धरती माँ के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता

एक चिट्ठी धरती माँ के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान’ के अन्तर्गत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए…

एक चिट्ठी धरती माँ के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान’ के अन्तर्गत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए हस्त लिखित पत्र 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अन्तर्देशीय पत्र तथा लिफाफा की दो उपश्रेणी में रखकर पत्र भेजे जा सकते हैं, जिसकी अधिकतम क्षमता 500 शब्दों की अन्तर्देशीय पत्र में और लिफाफे में भेजने की क्षमता 1000 शब्द है। यह पत्र हिन्दी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में भी लिखे जा सकते हैं। इंदौर डाक घर के पते पर यह पत्र भेजे जा सकते हैं। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स नया हेड कोच बन सकता है

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग की राहें अलग हो गई हैं। इसके बाद से ही प्रेंचाइजी के नए हेड कोच को लेकर बाजार गर्म है। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले इयान मॉर्गन, फ्लेमिंग की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं। अश्विन के मुताबिक, भले ही मॉर्गन के पास हाई-लेवल कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन केकेआर को 2021 के फाइनल तक पहुंचाने का उनका रिकॉर्ड उन्हें एक मजबूत विकल्प बनाता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें