मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारतीय कैनो पोलो टीम में इंदौर के तीन खिलाड़ी शामिल

इंदौर। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए) एवं इंडियन कैनो पोलो द्वारा वर्ष 2026 में रूस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘अल्ताई रेगाटा कैनो पोलो एवं एसयूपी बोर्डिंग फेस्टिवल’…

इंदौर। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए) एवं इंडियन कैनो पोलो द्वारा वर्ष 2026 में रूस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘अल्ताई रेगाटा कैनो पोलो एवं एसयूपी बोर्डिंग फेस्टिवल’ के लिए भारतीय कैनो पोलो टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के चयन के लिए गत माह इंदौर के महू नाका स्थित स्व. लक्ष्मण सिंह चौहान तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन ट्रायल में देश के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया और भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, फिटनेस एवं टीम समन्वय का प्रदर्शन किया। ट्रायल में लगभग 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया गया। इंदौर के तीन खिलाड़ियों गौरव द्विवेदी, मनीष इमोलिया एवं प्रियमवद सिंह राठौड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय टीम – आकाश बाथम, गौरव द्विवेदी, मनीष इमोलिया, प्रियमवद सिंह राठौड़, जीशान हुसैन, महेंद्र कीर, धीरज सिंह कीर एवं नवीन कुमार अद्देपल्ली। कोच: राठी अनिल, मैनेजर: प्रशांत सिंह रघुवंशी इंडियन कैनो पोलो के चेयरमैन योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चयनित भारतीय टीम रूस के बरनौल, अल्ताई क्राय में 14 से 17 अगस्त तक प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों को बलवीर सिंह कुशवाह, मालिनी गौड़, प्रशांत कुशवाह, एकलव्य सिंह गौड़, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, योगेन्द्र सिंह राठौड़, आनंद पाठक, अखिलेश पाठक, मनीष बिरथरे, वीरेंद्र शेंडके, सागर तोन्डे एवं मोहित इमोलिया ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें