मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा बैडमिंटन में राहुल ने जीता कांस्य पदक

इंदौर। विगत दिवस ब्राजील के साओपाउला सीटी में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक खेली गई ब्राजील पैरा इन्टरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा में ओलम्पस अकादमी के प्रतिभावान पैरा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी…

इंदौर। विगत दिवस ब्राजील के साओपाउला सीटी में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक खेली गई ब्राजील पैरा इन्टरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा में ओलम्पस अकादमी के प्रतिभावान पैरा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी श्रैष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया। ओलम्पस अकामदमी पहुंचने पर राहुल को अकादमी के वरिष्ठ बैडमिंटन सदस्यों सहित सुधांशु शर्मा, मनीष माहेश्वरी, सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक, सौरभ वर्मा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पुष्प माला अर्पित कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अकादमी के शटलर्स एवं कोचेस विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि म.प्र के राहुल सिह विमल ने पुरुष युगल वर्ग (एसयु-5 )में कांस्य पदक प्राप्त किया। राहुल सिंह विमल एवं करण की जोड़ी सेमीफाइनल में यशोवर्धन रावनकोले एवं धीरज सैनी से 45 मिनट में 11-21, 21-18, 15-21 से पराजित हुई। राहुल और करण समूह 'अ' में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें