मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

320 अंकों के साथ जीती 54वीं मध्यप्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप

विजेता— ग्रुप-2 में बालक: कृषिव दोशीव (इंदौर), बालिका: हार्मनी जैन (इंदौर) एवं पहल साहू (इंदौर) (संयुक्त विजेता)। ग्रुप-3 में बालक: शौर्य मुच्छाल (इंदौर), बालिका: रूनही गोपालिया( इंदौर)। ग्रुप-4 में बालक:…

विजेता— ग्रुप-2 में बालक: कृषिव दोशीव (इंदौर), बालिका: हार्मनी जैन (इंदौर) एवं पहल साहू (इंदौर) (संयुक्त विजेता)। ग्रुप-3 में बालक: शौर्य मुच्छाल (इंदौर), बालिका: रूनही गोपालिया( इंदौर)।

ग्रुप-4 में बालक: प्रतुल्य ठाकुर (इंदौर), बालिका: तिशा पंथी (ग्वालियर)। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को एकलव्य सिंह गौड़, निरंजन चौहान (इंदौर नगर निगम), मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पियूष शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राठौर, सचिव जय वर्मा, अखिलेश पाठक, मनीष बिरथारे, जिला सचिव गौरव द्विवेदी, सागर तोंडे, मोहित इमोलिया एवं मनीष इमोलिया द्वारा पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें