मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

12 अगस्त को भव्य स्तर पर होगा मालवा खेल अवार्ड

इंदौर। मालवा कला अकादमी द्वारा प्रदेश स्तर पर दिए जाने वाले मालवा खेल अवार्ड खेल अवार्ड 12 अगस्त को जाल सभागृह में भव्य स्तर पर वितरीत किए जाएंगे। इस वर्ष…

इंदौर। मालवा कला अकादमी द्वारा प्रदेश स्तर पर दिए जाने वाले मालवा खेल अवार्ड खेल अवार्ड 12 अगस्त को जाल सभागृह में भव्य स्तर पर वितरीत किए जाएंगे। इस वर्ष 26 वें अवार्ड समारोह में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की 7 प्रतिभाओं को इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयनीत खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपने प्रदर्शन की अमिट छाप छोड़ रहे है। मालवा कला अकादमी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि विभिन्न खेलों से मुस्कान शर्मा (कबड्डी), प्रियंका यादव (हॉकी), सोहेल खान (साफ्टबॉल), शौर्य जैन (स्केटिंग), दीक्षिता यादव (कराते), नीरज पटेल (कुश्ती), केतन चावला (बिलियर्ड्स-स्नूकर) का चयन किया गया है। लगभग 150 आवेदन इस वर्ष म.प्र. के विभिन्न शहरों से आए थे, और इन्हीं आवेदनों के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुस्कान शर्मा का हाल ही में भारतीय कबड्डी टीम के प्रशिक्षण विशेष शिविर में चयन हुआ था। वहीं केतन चावला वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है। सोहेल खान अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय साफ्टबॉल स्पर्धा में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके है। दीक्षिता यादव ने कराते की राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक विजेता खिलाड़ी है। कुश्ती में खंडवा के नीरज पटेल ने न सिर्फ प्रदेश बल्की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है, उन्होंने एशियाई स्तर पर कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। स्केटिंग में शौर्य जैन राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे है। वहीं प्रियंका यादव ने जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और वह इस चैंपियनशिप के पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने दमदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें