प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर पर साल में दो बार भंडारा प्रसादी का आयोजन होता है। हनुमान जयंती के बाद आने वाले मंगलवार के अलावा आंवला नवमी पर हजारों भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं। कल आंवला नवमी पर चलित प्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए आज सुबह भट्टी पूजन किया गया। पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि मंत्रोच्चार कर प्रसादी के लिए भट्टी पूजन हुआ। आज नुकती प्रसाद बनेगा। वहीं रात से पुड़ी भी बनना शुरू हो जाएगी।
रणजीत मंदिर से जुड़ी मातृशक्तियां रामभाजी के लिए सब्जी काटने की सेवाएं भी दे रही है। रणजीत हनुमान मंदिर के अलावा वीर अलीजा हनुमान मंदिर, विद्याधाम और वेंकटेश मंदिर में भी कल अन्नकूट के बड़े आयोजन होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

