बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

18 वर्षीय मुमुक्षु मोक्षभाई को मिलेगा संयम मुहूर्त

चातुर्मास में सेवा देने वाले राजेश जैन युवा का बहुमान जैन समाज में चर्चा का विषय बना रहा। राजेश जैन ने बताया कि केसरी वाटिका में 18 नवम्बर को 18…

18 वर्षीय मुमुक्षु मोक्षभाई को मिलेगा संयम मुहूर्त
18 वर्षीय मुमुक्षु मोक्षभाई को मिलेगा संयम मुहूर्त (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

चातुर्मास में सेवा देने वाले राजेश जैन युवा का बहुमान जैन समाज में चर्चा का विषय बना रहा। राजेश जैन ने बताया कि केसरी वाटिका में 18 नवम्बर को 18 वर्षीय मुमुक्षु मोक्षभाई को संयम मुहूर्त मिलेगा। 18 वर्ष की आयु में सांसारिक सुख- सुविधाओं से ऊपर उठकर आत्मसाधना का मार्ग चुनने का उनका निर्णय युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. और ठाणा, साध्वी मंडल का तिलक नगर स्थित श्री राजेंद्रसूरि आराधना भवन, गुरुमंदिर में आगमन हुआ। समाजजनों ने अगवानी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 7