बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माहेश्वरी समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे अन्नकूट प्रसादी लेने

महेश संगम के आयोजन के बाद अब फिर से एकजुट दिखा समाज, राजनेताओं ने भी की शिरकत

माहेश्वरी समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे अन्नकूट प्रसादी लेने
माहेश्वरी समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे अन्नकूट प्रसादी लेने (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रितेश राठी, सचिव विजय जाजू ने बताया कि समाज के वरिष्ठ कमल लड्ढा की इच्छानुसार माहेश्वरी समाज का बड़ा अन्नकूट महोत्सव कल दशहरा मैदान में आयोजित किया गया। समाज के 9 ही क्षेत्र के द्वारा निःशुल्क पास घर-घर तक वितरित किए गए थे। सभी कपल ग्रुपों को भी आमंत्रित किया गया था।

पीयुष लड्ढा, अजय सारडा ने बताया कि हजारों की संख्या में दशहरा मैदान पर इस सामाजिक अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण करने और छप्पन भोग दर्शन करने समाजजन पहुंचे। वेंकटेश बालाजी की मूर्ति भी दशहरा मैदान पर आकर्षण का केन्द्र थी। शृंगार के लिए भी टीम लगाई गई थी। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर भगवान वेंकटेश के दिव्य दर्शन भी हो रहे थे।

लड्डू गोपाल भी विराजित किए गए थे। समाजजनों की मौजूदगी में भगवान बालाजी की आरती की गई। बसंत खटोड़, सागरमल खटोड़, नितिन खटोड़, रोहन माहेश्वरी, अभय झंवर, भगवानदास भलिका, विजय लड्ढा, राकेश जाजू, विजय सिंगी, दिनेश मानधन्या सहित अन्य ने आरती भी की। भोजन की बैठकर और बफेट दोनों ही व्यवस्था की गई थी।

इधर सुनील शर्मा भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे उधर कीर्तन पर नृत्य भी हो रहा था। आयोजन बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज का था, लेकिन पूरे इंदौर समाज को जोड़ा गया था। समाज अध्यक्ष ईश्वर बाहेती पूरे समय मौजूद रहे। माहेश्वरी समाज जिला इकाई से लेकर क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पहले भी महेश संगम और घराना के बैनर तले दो बड़े आयोजन समाज के एकजुटता के हुए थे उसके बाद इसका श्रेय बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज को जाता है। कमल लड्ढा के पुत्र पीयुष लड्ढा, शेरू लड्ढा एवं लड्ढा परिवार सहित पूरी टीम एकजुटता से जुटी रही।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड़ सहित अन्य भी पहुंचे थे।

क्षेत्रीय अध्यक्षों में चन्द्रप्रकाश हेड़ा, महेश राठी गुड्डा, मनोज कुइया, अनिल मंत्री, शैलेन्द्र भैया, संजय चंडक, विष्णु पलोड़, रमेश गट्टानी, ईश्वर कलंत्री के अलावा राजेश मूंगड़, रजत बेड़िया, राधेश्याम काबरा, मनोहर लड्ढा, राहुल मानधन्या भी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 6