आज गोपाष्टमी पर गाय और गोपालन का मिलन हो रहा है। आज गौशालाओं में श्रद्धालु पहुंच रहे है, सुबह से गाय का पूजन, आरती का आयोजन किया जा रहा है और पेट पूजा कराई जा रही है। कई श्रद्धालुओं ने आज गोशाला में छप्पन भोग भी लगवाए। कोई हरा चारा तो कोई सूखा चारा खिला रहा है तो कोई घर से खाद्य पदार्थ, कोई फ्रूट तो कोई गुड लेकर गौशाला पहुंचे है। अहिल्या माता गौशाला पर भी आज सुबह से आयोजन हो रहे है। भगवान लड्डू को भी छप्पन भोग लगे है। वहीं विद्याधाम मंदिर गौशाला पर भी आज गौपूजन और भोज का आयोजन हो रहा है, गौवंश को व्यंजन समर्पित किए जा रहे है। आज शाम 6 बजे से भी आयोजन होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

