इंदौर (सिटी ब्लास्ट)। श्री अग्रवाल डीडवाना पंचायत ट्रस्ट द्वारा कल रविवार 22 नवंबर को शाम 6 बजे से इतवारिया बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पर 56 भोग दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश मित्तल एवं मंत्री शिव कुमार गर्ग ने बताया कि श्रीराम मंदिर पर 56 भोग अर्पण के पश्चात शाम 7 बजे से स्कीम 71 स्थित वीर वीरेन्द्र गार्डन पर प्रसादी का आयोजन होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






