विद्याधाम मंदिर बिजासन रोड पर देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में कल गोधूलि बेला में तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में भगवान विष्णु को दूल्हे के रूप में मोगरे एवं गुलाब के पुष्पों से श्रृंगारित कर आश्रम परिसर में रथ-बग्घी तथा बारातियों सहित चल समारोह निकाला गया। 250 वेदपाठी छात्र भी इस बारात में शामिल हुए। तुलसी को भी दुल्हन के रूप में सजाकर गन्ने एवं चुनरी के मंडप में विराजित कर कन्यादान किया गया। विद्युत और पुष्प सज्जा की गई। आतिशबाजी भी की गई, भजनों की प्रस्तुतियां भी हुईं, बारात में नृत्य भी किया गया। भगवान और माता के जयकारे भी लगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



