श्री देवांग कोष्ठी समाज सकलपंच द्वारा राम-कृष्ण मंदिर सालवी बाखल नंदलालपुरा में भगवान का फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई और प्रसादी का आयोजन परदेशीपुरा धर्मशाला पर किया गया, जहां भजन और कीर्तन पर नृत्य का लाभ भी समाजजनों ने लिया। कल्याण देवांग, मनोहर टेमरे, डॉ. सुरेश बुर्रा, कैलाश कानोडिया, दिलीप वर्मा, नरेन्द्र भुरड, मुकेश देवांग, मुकेश टेमरे, दीपेश वर्मा, मयंक कानोडिया, हरीश वर्मा, संदेश गलकर, विनोद नीमजे सहित अन्य ने अपनी भूमिका इस सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



