बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पूर्व विधायक ने तीर-कमान उठाया तो सांसद देखते रहे

बिरसा मुंडा की जयंती पर किया माल्यार्पण, रैली में हुए शामिल

पूर्व विधायक ने तीर-कमान उठाया तो सांसद देखते रहे
पूर्व विधायक ने तीर-कमान उठाया तो सांसद देखते रहे (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कार्यक्रम प्रतिमा के समीप आयोजित किया था। जनजातीय गौरव दिवस पर रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में जनजाति समाजजन तीर-कमान लेकर भी पहुंचे थे। मंच पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने जब तीन-कमान उठाया और हाथ ऊंचा किया तो उस समय सांसद शंकर लालवानी, सुदर्शन गुप्ता को निहारते रहे। सुमित बघेल, सुनीता मौर्य, करण उरिया, आदित्य चंदेलिया, सुरेश सोलंकी, अजय रावत, वालसिंह, कमलेश भूरिया सहित अन्य भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 2